News

Breaking News

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें, ब्रेकफास्ट 8 बजे तक कर लें; हार्ट और किडनी के रोगों का खतरा कम होगा और पेट दुरुस्त रहेगा


शरीर और मन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताए गए नियमों को फॉलो कर सकते हैं। नियम कहता है, सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। नाश्ता सुबह 8 बजे तक कर लें। यह आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है और 6 से 8 घंटे की नींद तनाव से दूर रखती है। नींद पूरी लेते हैं तो इसका असर इम्युनिटी पर भी पड़ता है, यह बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. शिखा शर्मा से जानिए आयुर्वेद के 5 मंत्र और ये कितने जरूरी हैं...

1. दिन की शुरुआत पानी से करें, ये हार्ट, किडनी की बीमारियों को दूर करेगा
आयुर्वेद कहता है, रोजाना दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी से करें। इसे ऊषापान कहते हैं। यह आपकी पाचन क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटाता है।

2. खाना समय पर लें, नाश्ता सुबह 8 बजे और लंच 1 बजे तक करें
आयुर्वेद के मुताबिक, स्वस्थ रहने के लिए खाना समय पर लेना भी जरूरी है। नाश्ता सुबह 8 बजे, लंच दोपहर 1 बजे और रात का खाना 7 बजे तक हो जाना चाहिए। सुबह जल्दी ब्रेकफास्ट लेने पर एनर्जी लम्बे तक बनी रहती है। वहीं रात में समय से डिनर लेने पर कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं। इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

3. रोजाना योग, प्राणायाम और वॉक जरूरी
रोजाना योग और प्राणायाम करना जरूरी है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाते हैं और शरीर के अंदरूनी अंगों की काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके साथ रोजाना 30 मिनट की वॉक भी करना बॉडी को फिट रखने का बेहतर विकल्प है।

4. 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी
कई बार लोगों में वजन बढ़ने की वजह अधूरी नींद भी होती है लेकिन वो इसे समझ नहीं पाते। रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। यह वजन को कंट्रोल करने के साथ पाचन क्षमता को भी ठीक रखती है। रात में देर तक जागने से कई दिक्कतों को बढ़ावा मिलता है। इसलिए इससे बचें।

5. किचन में मौजूद मसालों और हर्ब का इस्तेमाल करें
छोटी-मोटी समस्याओं से राहत चाहते हैं या वजन घटाना चाहते हैं तो किचन में मौजूद हर्ब और मसालों का इस्तेमाल करें। जीरा, मेथी दाने, आंवला पाउडर या सौंफ को पानी के साथ ले सकते हैं। या इनको मिलाकर काढ़ा बना सकता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayurveda Mantras: Stress-Related Weight Loss/Know What Are The Ways Of Maintaining A Healthy Lifestyle?
https://ift.tt/1PKwoAf

Buy Your "EV Range Extender" Now 50% Discount today

Buy Your "EV Range Extender" Now 50% Discount today
Drive Your Electric Vehicle EXTRA MILES, WITHOUT WORRY